खेत-खलिहान

कर्नाटक: सूखाग्रस्त किसानों का 30 हजार करोड़ का नुकसान!

कर्नाटक के मुख्य मंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले 195 तालूकों को सूखा प्रभावित घोषित किया था अब एक और बैठक के बाद 21 नए तालुक सुखा प्रभावित घोषित किए गए हैं.

Mon, Oct 16, 2023

सरकार की पोर्टल योजना से किसान परेशान: बीरेंद्र सिंह

बीरेंद्र सिंह ने कहा, "पोर्टल प्रणाली तकनीकी रूप से अच्छी चीज है, लेकिन अपेक्षित सेवा प्रदान करने में विफल रही है."

Mon, Oct 16, 2023

जमीन मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने गुरुग्राम-जयपुर एक्सप्रेसवे जाम किया!

किसान जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 200 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है जिसके बाद किसानों ने गुरुग्राम जयपुर एक्सप्रेसवे को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया. किसानों ने बढ़े हुए मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने पर राजमार्ग को स्थायी रूप से बंद करने की चेतावनी दी है.

Mon, Oct 16, 2023

सोनीपत: पराली जलाने पर किसानों पर केस दर्ज!

सोनीपत प्रशासन की ओर से 6 किसानों पर मामला दर्ज किया गया है, पानीपत में पराली जलाने की 10 घटनाएं सामने आई हैं और यहां तीन किसानों पर मामला दर्ज किया गया है. एक अन्य मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज बबैल गांव के एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है.

Sun, Oct 15, 2023

महाराष्ट्र: 8 महीने में 1809 किसानों ने की आत्महत्या!

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के राजनीतिक क्षेत्र विदर्भ में भी किसानों की स्तिथि ठीक नहीं है. महाराष्ट्र के कुल 1,809 मामलों में से 50% मामले अकेले विदर्भ के कपास बेल्ट से हैं. विदर्भ में किसानों की आत्महत्या के 907 मामले सामने आए हैं.

Sun, Oct 15, 2023

मौसम की मार, बेपरवाह सरकार और महुए के फूलने का अंतहीन इंतजार…

यह मानसून भी आया और चला गया। बीते सौ साल में ऐसा सूखा अगस्‍त किसी ने नहीं देखा था। अपना पेट पालने के लिए जंगल के भरोसे जीने वाले झारखंड के आदिवासी बड़ी उम्‍मीद से थे कि अबकी तो पानी बरसेगा ही- पिछले साल यहां सूखा जो पड़ा था! बिना बरसे ही मौसम ने उनकी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया।

Sat, Oct 14, 2023